बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स के बच्चों ने अग्निपीड़ितों की मदद के लिए दिखाई मिसाल
सेंट जेवियर्स के बच्चों ने दिखाई मिसाल, अग्निपीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ, बलिया: बेल्थरारोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने शनिवार को 10 बजे मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। विद्यालय के बच्चों ने अपने आपसी सहयोग से जुटाई गई राहत सामग्री लेकर हल्दीरामपुर छपिया गांव पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों की मदद की।