मुज़फ्फरनगर: स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज का तृतीय दीक्षा दिवस धूमधाम से सम्पन्न, दिनेश शर्मा ने विमोचन किया
राधिकापुरम स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज का तृतीय दीक्षा दिवस समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने “आत्म बोध चेतना के पुष्प” पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने हिस्सा लिया। डॉ. दिनेश शर्मा ने सनातन एकता और परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया।