सिवनी: सिवनी में शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Seoni, Seoni | May 4, 2026 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत छोटी मस्जिद चौक के पास स्थित फैशन फीवर कपड़ा दुकान में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग जनी की घटना में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। जिससे लाखो का नुकसान होने की आशंका है। गनीमत रही घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।