बरकागाँव: बड़कागांव पंकरी बरवाडीह कोयला खान परियोजना ने 20,000 वां रैंक रेलवे स्टेशन से रवाना किया
पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने अपनी यात्रा के पड़ाव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर छू लिया है। आज परियोजना के बनादाग रेलवे साइडिंग से 20,000वीं रैक को हरी झंडी दिखाकर परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने रेलवे विभाग, MDO, SAL के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रवाना किया। यह अनूठा कीर्तिमान रचने वाला पकरी बरवाडीह NTPC की पहली कोयला खनन परियोजना है।