बरकागाँव: गोंदलपुरा निवासी पिंटू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत, कई घंटे तक रहा सड़क जाम
बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम-अंबाजीत रोड में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में गोंदलपुरा निवासी पारा शिक्षक गणेश महतो का 26 वर्षीय पुत्र स्कूटी सवार पिंटू कुमार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दौरान पिंटू अपने साथी बादम गांव निवासी बिहारी महतो के साथ स्कूटी से हजारीबाग से जैकेट खरीद कर मोतरा मार्ग होते वापस घर लौट रहे थे।