केकड़ी: केकड़ी में आधे घंटे की बारिश से मौसम हुआ ठंडा, लोगों को गर्मी से मिली राहत, किसान खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे
Kekri, Ajmer | Jun 20, 2026 केकड़ी में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आधे घंटे तक हुई बारिश से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।किसान खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई।खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।