कोटा में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार सुबह 8 बजे कश्मीर के रहने वाले 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों बारामुला के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बारामूला में मदरसा निर्माण के लिए कोटा की मुस्लिम बस्तियों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से भी 2 कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था।