दअरसल, अकलतरा का युवक निकेश टण्डन और एक युवती, बाइक से जा रहे थे, तभी ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. फिर युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था. इसके बाद, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। बाद में, तहसीलदार पहुंची. इस तरह 4 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद 5 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ था।