श्योपुर। जिले के वीरपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। रविवार को दोपहर 12 बजे से चलाए गए इस अभियान में अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। विभिन्न स्थानों पर डंप की गई लगभग 10 से 12 ट्रैक्टर रेत को भी नष्ट किया गया।