गुरूवार शाम 6 बजे जिला सेवा योजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले में आरआर मैनपावर मैनेजमेंट सर्विस ने 42, एकेएस जाब्स प्लेसमेंट ने 48, पुखराज हेल्थकेयर ने 13, होली हर्ब्स 28, एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।