धमतरी: धमतरी में स्कूटी में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों ने पानी डालकर बुझाया
गर्मी बढ़ने के साथ ही धमतरी में आगजनी को घटना सामने आने लगी है। धमतरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काल भैरव मंदिर के पास स्कूटी को चालू करते समय अचानक उसमें आग लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।