बेरमो: बेरमो में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट व तेज रफ्तार चालकों को दी चेतावनी
Bermo, Bokaro | Jun 25, 2026 बेरमो क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क हादसे रोकने के लिए गुरुवार को थाना के समक्ष समय एक बजे एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रोहित सिंह के नेतृत्व में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की व चालकों की सघन जांच की गई। बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों को रोककर कड़ी फटकार लगाई गई।