झांसी में आइज़ा फाउण्डेशन द्वारा बालिका शिक्षा की प्रणेता फातिमा शेख की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर वंचित वर्ग की शिक्षा हेतु उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया।