खिरकिया: खिरकिया में हनुमान प्राकट्योत्सव की धूम, मंदिरों में हवन-पूजन, भंडारे में उमड़ी भीड़, शाम को शोभायात्रा
गुरुवार को हनुमान प्राकट्योत्सव के अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।