जसवंतनगर: नगर क्षेत्र के हाईवे ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, नोएडा से इटावा जा रही कार में सवार 2 व्यक्तियों ने बचाई अपनी जान
शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। नोएडा से इटावा जा रही एक सीएनजी वैगनआर कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार दो युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार नोएडा से इटावा की ओर जा रही थी। अचानक CNG गैस के कारण कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार जल गई।