परिहार: सिरसिया बाजार बीओपी के जवानों ने मछली बेचने वाले पतीला से 240 बोतल शराब किया बरामद
इस मामले में सहायक उप निरीक्षक नैन प्रकाश ने एक केस बेला थाना में दर्ज कराया है।जिसमें उन्होंने बताया कि शराब तस्कर गस्ती दल को देकर मोटरसाइकिल पर लदे पतीला को छोड़कर भाग गया।तलाशी के क्रम में पतीला से 240 बोतल शराब बरामद हुआ।जब्त शराब व मोटरसाइकिल को बेला पुलिस के हवाले कर दिया है।रविवार को पुलिस ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।