बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा किया बरामद
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार को करीब 12 बजकर 40 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित रिंकू निवासी खिंदौड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक अमरदीप सिंह व धीर सिंह, हेड कांस्टेबल सिहराज नागर मौजूद रहे।