बटियागढ़: केन-बेतवा लिंक परियोजना पर डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने दी प्रतिक्रिया
मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष दर्जा केबिनेट मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने केन बेतवा लिंक परियोजना पर खुशी जताते हुए आज शुक्रवार शाम 6 बजे मीडिया को प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह सम्मानीय अटल जी का ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी साकार करने वाले हैं केन बेतवा लिंक परियोजना से समूचे बुंदेलखंड में पीने के लिए पानी मिलेगा