चूरू: धर्मस्तूप के पास स्थित मेड़ी पर हुआ गोगाजी महाराज का जागरण, डेरु नृत्य पर झूमें श्रद्धालु
Churu, Churu | Aug 25, 2024 जीण माता मंदिर के पास स्थित मंगला राम भगत की मेडी में शनिवार रात गोगाजी महाराज का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। भगत मदनलाल भोभरिया ने बताया कि कार्यक्रम में नथमल पेंसिया कलाकार और उनकी टीम की ओर से परम्परागत डेरु बजाते हुए भजनों एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।