बदायूं: ABVP ब्रजप्रांत के छात्रों ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न मांगों को लेकर ने.मो.शि.ना. दास डिग्री कॉलेज में धरना प्रदर्शन
Budaun, Budaun | Jul 15, 2024 सोमवार को बदायूं के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के प्रांतीय मंत्री अंकित पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने छात्र छात्राओं के विभिन्न मांग को लेकर नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि सड़क से लोहे का जाल हटाया जाए। छात्रों का वाचनालय बनाया जाए। वाचनालय की व्यवस्था कालेज कैम्पस में ही की जाए।