बदायूं: रतेनगला गांव में बच्चा न होने के कारण ससुरालयों ने विवाहिता की मारपीट कर गला दबाकर हत्या की
Budaun, Budaun | Jul 16, 2024 जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा ग्राम सुल्तानपुर के रहने वाले प्रसादी ने अपनी बेटी समोदी की शादी रामौतार के बेटे जगरूप से थाना उसावां क्षेत्र के रतेनगला गांव में हिंदू रीति रिवाज से चार साल पहले की थी। ससुराल वालों ने विवाहिता समोदी के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने समोदी के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।