गुना जिले के विभिन्न नर्सिंग कॉलेज में अध्यनरत नर्सिंग विद्यार्थियों को 2022 की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। 24 दिसंबर दोपहर को विद्यार्थियों ने नाराजगी जताई। नर्सिंग छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। प्रैक्टिकल हॉस्टल कॉलेज फीस दैनिक खर्च आदि की समस्या बताई। प्रशासन ने समस्या सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।