बरौली: बरौली थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा मामले में फरार आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तहार
बरौली थाना की पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर कोर्ट के आदेश पर पहुंच कर इश्तहार चिपकाने के साथ ही आरोपित के स्वजन से आरोपित को समर्पण कराने की अपील की। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित मीरगंज थाना क्षेत्र के भाटोलिया गांव के ध्रुव पाडे के पुत्र प्रदीप पांडे के घर चिपका।