बरौली: बखरौर गांव के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मजदूरी करने के लिए साइकिल पर सवार होकर अपने घर से मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।