झालरापाटन के निपानिया कलां मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। निपानिया कला गांव के रहने वाले बलवंत और संदीप झालरापाटन में मजदूरी करते हैं मजदूरी करने के बाद वह घर लौट रहे थे लेकिन बीच मार्ग में उनकी बाइक स्लिप हो गई।