हाथरस: सदर के माईआन मोहल्ले में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप, पहुंची दमकल की गाड़ियां
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला माईआन में शनिवार रात 9:30 बजे के लगभग अचानक से गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई जिससे पूरे तरीके से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दे दी और मौके पर पहुंची फायर वेग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया जब तक हजारों रुपए का सामान जल गया