बांधवगढ़: बाजाकुण्ड में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खेरवाहार बाजाकुण्ड में एक 20 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राधे सिंह पिता स्वर्गीय मान सिंह निवासी बाजाकुण्ड के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।