कुमारखंड: कुमारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 ग्राम स्मैक व 31 बोतल कोरेक्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में सुखा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 102 ग्राम स्मैक और 31 बोतल प्रतिबंध कोरेक्स बरामद हुआ है। जिसकी बाजार कीमत तीन लाख रुपए आंकी जा रही है। सोमवार को दोपहर तीन बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।