किशनगढ़ बास: रसगन में स्वामी बालका देवाचार्य की पंचभूनी तपस्या संपन्न, धाम में उमड़े लोग, कल होगा विशाल मेला
Kishangarhbas, Alwar | May 17, 2026
खैरथल क्षेत्र के समीप गांव रसगन स्थित शीतल दास आश्रम में रविवार सुबह 9:00 बजे से श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा। जहां रैनागिरी धाम के बेनामी जगतगुरु स्वामी बालका देवाचार्य महाराज द्वारा पिछले 41 दिनों से की जा रही पंचधुनि तपस्या विधि विधान एवं वैदिक मंत्र के साथ संपन्न हुई। सोमवार को धाम पर विशाल मेला और भंडारा आयोजित होगा।