नैनीताल: कैंची धाम दर्शन को आए गुरुग्राम निवासी श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
कैंची धाम दर्शन को आए गुरुग्राम निवासी एक श्रद्धालु की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंदिर गेट पर तैनात पीआरडी जवान ने अपने निजी वाहन से श्रद्धालु को सीएचसी भवाली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त अपने परिवार के साथ कैंची धाम दर्शन को आए थे।