एत्मादपुर: दलेलनगर के रहने वाले गुंडा एवं शातिर किस्म के अभियुक्त को 6 महीने के लिए किया गया जिला बदर
Etmadpur, Agra | Aug 28, 2025 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत दलेलनगर के रहने वाले एक गुंडा एवं शातिर किस्म के अभियुक्त को जिला बदर किया गया है, आपको बता दें अभियुक्त गुंडा एवं शातिर किस्म का अपराधी है, जो जान से मारने की धमकी देने तथा अवैध वसूली करने जैसे आपराधिक कृत्यों में शामिल है, जिसकी ख्याति समाज के लिए खतरनाक एवं हानिकारक है, जिसे 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया है।