एत्मादपुर: रास्ता भटक कर गांव लालगढ़ी पहुंची महिला, पुलिस ने परिवारी जनों को खोजकर महिला को सुपुर्द किया
Etmadpur, Agra | Aug 28, 2025 थाना खंदौली पुलिस टीम का सराहनीय कार्य सामने आया है, जिसमें एक महिला रास्ता भटक कर गांव लालगढ़ी पहुंच गई, ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची महिला से पूछताछ की, महिला अपना पता बताने में असमर्थ रही, पुलिस की पूछताछ में पता चला महिला टेढ़ी बगिया की रहने वाली है, पुलिस ने परिवारी जनों का खोजकर महिला को सुपुर्द कर दिया।