बालोद: निर्मला स्कूल के पास सड़क पर मिला 69,500 रुपए से भरा बैग, डॉ. सुरेंद्र साहू ने पुलिस को सौंपा, यह पैसा पोस्ट ऑफिस का था
कोण्डे पावर हाउस अस्पताल, दल्लीराजहरा में पदस्थ डॉक्टर सुरेंद्र साहू ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार निर्मला स्कूल के पास सड़क पर एक थैला मिला, जिसमें 69 हजार 500 रुपए नकद रखे थे। डॉक्टर साहू ने बिना देर किए थैला थाना राजहरा में जमा कर दिया।