बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु पंचायत समिति हॉल देहरा के सभागार कक्ष में एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता विधायक कमलेश ठाकुर ने की बैठक में एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह एसईवीपीओं संजीव, पंचायत सचिव तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे।