सांगोद: सांगोद नगर में ख़ेमजी मंदिर के पास देर रात बिजली की डीपी में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया आग पर काबू
Sangod, Kota | May 10, 2026 सांगोद में शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया…खेमजी मंदिर के पास रखी बिजली की डीपी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगीं और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव को सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देरी किए फायर इंचार्ज शोभाराम मीणा को मामले से अवगत कराया।