अंबिकापुर: हत्या के आरोपी कैदी अस्पताल के जेल वार्ड से फरार, पुलिस की टीम तलाश में जुटी
अंबिकापुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से फरार हो गया। कैदी मुकेश कान्त, निवासी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर, को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सुबह बाथरूम जाने के बहाने उसने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।