उधवा: विश्व पर्यावरण दिवस पर उधवा प्रखंड परिसर में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे उधवा प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया।