दुधि: महुली गांव में एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग, सारा घरेलू सामान जलकर राख, गृह स्वामी को हुई भारी आर्थिक क्षति
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के महुआरिया रेलवे स्टेशन के बगल में बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे अजय कुमार बीयर ,,पुत्र स्व भोला बीयर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखा हुआ सारा घरेलू सामान जल कर राख हो गया।मौके पर जलता हुआ आग देखकर ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू किया।