पलिया: संपूर्णानगर क्षेत्र में खेतों तक पहुंचा बाघ, वीडियो वायरल होने से दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से निकलकर एक बाघ के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाघ सम्पूर्णानगर क्षेत्र के गांवों के पास खेतों में घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।