बेलसंड: दयानगर के युवक की नागपुर में करंट लगने से मौत, विधायक ने परिवार से मुलाकात की
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के चंदौली पंचायत के दयानगर ग्राम निवासी श्याम बाबू ठाकुर के पुत्र की नागपुर में करंट लगने से मौत हो गई घटना के बाद लोजपा रामविलास के विधायक ने श्याम बाबू ठाकुर से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया है और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।