जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीरपट्टी निवासी शुभम कुमार की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। शुभम कुमार, जो एंजल हेल्थ केयर, सुरापुर में कार्यरत हैं, शुक्रवार शाम घर लौटते समय लालापुर नहर पुलिया के पास बाइक खड़ी करके शौच के लिए रुके थे।