औरैया: परशुराम जयंती को लेकर विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने की बैठक, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने परशुराम जयंती को लेकर जानकारी उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के दिन सबसे पहले तिलक नगर स्थित भूतेश्वर धाम में कार्यक्रम किया जाएगा। इसके उपरांत फफूद रोड पर स्थित आश्रम में जनेऊ संस्कार आयोजित किए जाएंगे तथा शाम 3:30 से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।