छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की जा रही गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ पर बलरामपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि यह कोई नई योजना नहीं है बल्कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गोठान योजना को नया नाम, नया बोर्ड और नया प्रचार देने की कोशिश भर है।