भिंड नगर: उमरी कस्बे में गायों की मौत के बाद हरकत में आया बिजली विभाग, ट्रांसफार्मरों की कराई तार फेंसिंग
भिंड। जिले के उमरी कस्बे में खुले ट्रांसफार्मरों की चपेट में आने से गाय और अन्य गौवंश की लगातार हो रही मौतों के विरोध में स्थानीय लोगों और संत समाज ने गुरुवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया था। प्रदर्शन के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कस्बे में खुले पड़े ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तार फेंसिंग कर उन्हें सुरक्षित कर दिया।