हनुमानगढ़: रोडावाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, फरार चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव रोड़ावाली में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति गांव रोडावाली का ही निवासी था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।