अनूपपुर: सामतपुर में घर से निकला काला नाग, सर्प प्रहरी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
अनूपपुर। वार्ड क्रमांक 6 सामतपुर में अमित कुमार गुप्ता के घर से निकले काला नाग सांप का सुरक्षित रेस्क्यू सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव द्वारा किया गया। सांप निकलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सर्प प्रहरी ने सावधानीपूर्वक नाग को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही।