सीकर की उद्योग नगर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का गबन करने के मामले में फरार चल रहे हैं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में 4 अप्रैल को जेल सुपरिंटेंडेंट की ओर से मामला दर्ज कराया गया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।