खैरथल नहीं अनाज मंडी में सोमवार रात चोरों ने नौ दुकान के ताले तोड़े और अंदर रखा सामान और बही खाता इधर-उधर फैला दिए।लेकिन चोरी से कोई बड़ा नुकसान नहीं हो पाया। इसके विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे धरना प्रदर्शन किया और मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग करते हुए मंडी सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।