घाटमपुर: कोटरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में एक युवक ने घर के बाहर खड़े शीशम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।