शनिवार को नर्मदापुरम शहर के हलवाई चौक पर अचानक भीषण जाम लग गया, जिससे पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हलवाई चौक पर ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे कुछ ही मिनटों में जाम की स्थिति बन गई।